फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satta ka sangram mood of youth in Agra he said whether they poor or rich everyone should get equal education

सत्ता का संग्राम: आगरा में चुनावी रथ ने जाना मूड, युवा बोले- सरकार जो कहे... वो करे; हमारे सपनों के साथ न खेले

Wed, 17 Apr 2024 01:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को ताजनगरी पहुंचा। यहां आगरा यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस पर युवाओं से चर्चा हुई। युवाओं ने सबसे पहले तो पेपर लीक के मुद्दे को प्रमुखता से रखा। वहीं कुछ ने बेरोजगारी पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
satta ka sangram mood of youth in Agra he said whether they poor or rich everyone should get equal education
सत्ता का संग्राम: ताजनगरी में चुनावी रथ ने जाना युवाओं का मूड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 17 अप्रैल को आगरा पहुंचा। इस दौरान ताजनगरी के युवाओं का चुनावी मूड और उनके मुद्दे जानने के लिए टीम आगरा यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस पहुंची। यहां युवाओं ने बेरोजगरी, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर अपने मन की बात शेयर की।  

विज्ञापन


एक छात्रा ने कहा कि हमारे क्षेत्र जगदीशपुरा में पानी की काफी समस्या है। नेता चुनाव के समय कहते हैं समस्या ठीक करा देंगे। वोट लेने के बाद पांच वर्ष दिखाई नहीं देते। समस्या जस की तस रहती है। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रा ने कहा कि सरकार को अल्पसंख्यक लोगों के रोजगार के लिए कुछ व्यवस्था करनी चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं मूल रूप से मैनपुरी की छात्रा सलोनी, जो आगरा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वही योजनाएं बनाए, जो पूरा कर सके। युवाओं को सपने दिखाकर उनके सपनों के साथ न खेले। महिला सुरक्षा पर कठोर कानून बने। कहा कि सरकार की अभ्युदय योजना जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए है, लेकिन हम कई बार गए, वहां पर लोग टहलाते रहे, हमे प्रवेश नहीं मिल पाया। इस तरह सरकार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र यशवर्धन ने कहा कि किसानों को तकनीकि जानकारी देनी चाहिए। ताकि जो काम कंपनियां कर रही हैं। किसान भी कुछ हद तक अपना काम कर सके। उदाहरण के लिए जैसे किसान आलू उगाता है तो चिप्स भी बना सके। कहा कि आरक्षण पर एक बार रिव्यू करने की जरूरत है। जब आरक्षण शुरू किया गया था, उस समय हालात अलग थे, अब हालात अलग हैं। अब सभी लोग समान हैं। आरक्षण आर्थिक रूप से देने की जरूरत है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed