फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satsangi did not agree: Administration failed road was built in Yamuna submergence area

सत्संगी नहीं माने: प्रशासन हुआ फेल, यमुना डूब क्षेत्र में बना दी गई सड़क

Fri, 04 Aug 2023 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 12:07 AM IST
सार

यमुना के पोइया घाट पर राधा स्वामी सत्संग सभा ने पक्का कब्जा कर लिया है। रोक के बाद भी यमुना डूब क्षेत्र में सड़क बना दी गई।
 

विज्ञापन
Satsangi did not agree: Administration failed road was built in Yamuna submergence area
यमुना में लगे बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुना नदी के पोइया घाट पर अवैध कब्जा रुकवाने में पुलिस व प्रशासन फेल हो गया। रोक के बावजूद सत्संगी नहीं माने। 24 घंटे में डूब क्षेत्र में पक्की सड़क बना दी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को इस सड़क के निर्माण पर रोक लगाई थी, लेकिन राधा स्वामी सत्संग सभा ने डीएम के आदेशों को धता बताते हुए निर्माण जारी रखा।
विज्ञापन

दयालबाग स्थित राधा स्वामी सत्संग सभा ने डूब क्षेत्र में करीब सात एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया है। पहले यहां बैरिकेडिंग लगाई। फिर तार से फेंसिंग की गई। जिसके बाद करीब 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क बनाई। पुलिस, प्रशासन बेखबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दूसरी सड़क बनाई जा रही थी। जिसका वीडियो वायरल होने पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने अपर नगर मजिस्ट्रेट संजीव शाक्य व तहसीलदार रजनीश वाजपेयी को भेजा। दोनों ने सड़क निर्माण रुकवा दिया। 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि डीएम के आदेश को चुनौती देते हुए बृहस्पतिवार सुबह सत्संगियों ने फिर सड़क निर्माण शुरू करा दिया। दिनभर धड़ल्ले से निर्माण चलता रहा। शाम 5 बजे सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह और अपर नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार दोबारा मय फोर्स के पोइया घाट पहुंचे, तो उन्हें निर्माण होता मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोबारा काम बंद कराया। सड़क बना रहे मजदूरों को डूब क्षेत्र से हटाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने 24 घंटे पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़

सेवा व सफाई के नाम पर दयालबाग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्रों के भविष्य से भी सत्संग सभा खिलवाड़ कर रही है। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह ने बताया कि डीईआई के छात्रों से डूब क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे छात्रों व अवैध कब्जा कराने में लिप्त लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर 10 से अधिक छात्र डूब क्षेत्र में सड़क बनाने में सत्संगियों का सहयोग करते मिले। इनके विरुद्ध प्रशासन मुकदमा दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed