{"_id":"640a1ede96b3e1a9ce091475","slug":"satish-kaushik-dream-of-shooting-again-in-agra-did-not-come-true-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का अधूरा रह गया ये सपना, वर्ष 2003 में आए थे आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का अधूरा रह गया ये सपना, वर्ष 2003 में आए थे आगरा
Fri, 10 Mar 2023 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:01 AM IST
सार
निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने सलमान खान के साथ कई जगह आगरा में शूटिंग की थी। इसके बाद वे दोबारा यहां आने चाहते थे, उनका सपना था कि फिल्म 'तेरे नाम' के सीक्वल की शूटिंग यहां करें।
विज्ञापन
निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्मी पर्दे पर कभी कैलेंडर, पप्पू पेजर तो कभी मुत्थू स्वामी और चंदा मामा। कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर देने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आगरा में दोबारा शूटिंग करने का सपना पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
वर्ष 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की शूटिंग के लिए वह आगरा आए थे, जहां उन्होंने मेहताब बाग, सेंट जोंस काॅलेज, आगरा काॅलेज और आगरा किला स्टेशन के साथ हाथी घाट पर फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग की थी। इस फिल्म के सीक्वल और एक और फिल्म की शूटिंग वह आगरा में अगले साल करना चाहते थे, पर उनका सपना अधूरा रह गया। बृहस्पतिवार को उनके निधन की खबर पर आगरा के कलाकारों में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
फिल्मी पर्दे पर अभिनेता और उसके पीछे निर्देशक के जरिए अपना कमाल दिखाने वाले सतीश कौशिक दो बार आगरा आ चुके हैं। एक बार वह स्टार अभिनेता सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म तेरे नाम की शूटिंग करने आए थे। 7 और 8 मार्च 2003 को उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन पर सलमान खान और उनके दोस्तों के साथ सीन फिल्माए थे। तब ही ताजमहल के पीछे महताब बाग से सटे मंदिर परिसर और हाथीघाट के साथ सेंट जोंस काॅलेज के सीन कैमरे में कैद किए। वह फिल्म बधाई हो बधाई की शूटिंग से पहले साल 2002 में भी आगरा आए थे। तब लाइन प्रोडयूसर रहे प्रमोद राणा से उनकी मुलाकात हुई थी और उन्होंने आगरा में कई जगह शूटिंग लोकेशन देखी थीं।
विज्ञापन
प्रमोद राणा बताते हैं कि हाल में 14 जनवरी को एयरपोर्ट पर सतीश कौशिक से उनकी मुलाकात हुई। वह अगले साल आगरा में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करने का प्लान बना रहे थे। उन्होंने कहानी के मुताबिक कुछ लोकेशन की जानकारी भी मांगी थी। वह बेहतरीन अदाकार और गजब ह्यूमर वाले कलाकार थे। सामान्य डायलॉग को भी वह यादगार बनाने में पारंगत थे।
पत्रकार सज्जन सागर बताते हैं कि तेरे नाम की शूटिंग के दौरान उन्होंने बेहद सादगी और अपनेपन के साथ शूटिंग के बीच से समय निकालकर उनसे बातचीत की। फिल्म के कई दृश्य उन्होंने फिल्माए थे और आगरा काॅलेज के साथ सेंटजोंस में भी वह लोकेशन देखने पहुंचे थे। 20 साल पहले उनके साथ की गई मुलाकात उनके जेहन में अब भी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन