फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satendra was murdered by his friend after drinking alcohol with his friends.

Agra News: दोस्त ने साथियों के साथ शराब पिलाने के बाद की थी सतेंद्र की हत्या

Mon, 13 Nov 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Satendra was murdered by his friend after drinking alcohol with his friends.
किशनी। गांव चतुरीपुर निवासी सतेंद्र उर्फ बॉबी हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नामजद ढावा संचालक सहित 4 लाेगों को गिरफ्तार किया है। सतेंद्र मुख्य आरोपी की प्रेमिका से फोन पर बात करता था। इसी वजह को लेकर दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में इटावा बॉर्डर के पास गांव चतुरीपुर निवासी सतेंद्र उर्फ बॉबी का शव नाली के गड्ढे में पड़ा मिला था। पुलिस पहले तो इसे सड़क हादसा मान रही थी। परिजन की ओर से ढावा संचालक व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के मोबाइल से चौंकाने वाली जानकारी मिली। सीडीआर पर काम किया गया तो हत्याकांड की परतें खुलने में अधिक देर नहीं लगी। पुलिस ने शिवम दुबे निवासी उर्फ सोनू निवासी गिरधरपुर इटावा, ढावा संचालक सूरज पाल सिंह निवासी खिदरपुर किशनी, पीयूष उर्फ पकी निवासी सरसई नावर इटावा और राजीव उर्फ गौरव निवासी गिरधरपुर थाना ऊसराहार को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

पता चला कि घटना वाले दिन सतेंंद्र के दोस्त शिवम दुबे उर्फ सोनू, पीयूष, राजीव, अभिषेक उर्फ अटल गांव खटौलिया इटावा ने साथ बैठ कर शराब पी थी। शराब के नशे में शिवम ने अपने साथियों के साथ मिल कर सतेंद्र की हत्या कर दी। शिवम ने बताया कि सतेंद्र चोरी छिपे उसकी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। इसी वजह से उसने सतेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अभिषेक उर्फ अटल की तलाश कर रही है। गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed