{"_id":"69e2a8b630b293915e054d34","slug":"sarovar-portico-beat-taj-convention-by-seven-wickets-to-reach-the-final-agra-news-c-365-1-sagr1044-107509-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताज कन्वेंशन को सात विकेट से हराकर सरोवर पोर्टिको फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताज कन्वेंशन को सात विकेट से हराकर सरोवर पोर्टिको फाइनल में
विज्ञापन
रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। टीसा के मैदान पर खेले जा रहे चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा। हाई स्कोरिंग मुकाबले में होटल सरोवर पोर्टिको की टीम ने होटल ताज कन्वेंशन को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शनिवार को होटल ग्रैंड मर्क्यूर के साथ खिताबी मुकाबला होगा।
टॉस जीतकर होटल सरोवर पोर्टिको ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी होटल ताज कन्वेंशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जतिन राजावत ने शानदार 61 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल सरोवर पोर्टिको की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 254 रन बना लिए और सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम की जीत के हीरो नंद किशोर रहे, जिन्होंने 132 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
गेंदबाजी में सरोवर पोर्टिको के चंद्रपाल ने तीन विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। ताज कन्वेंशन के जतिन राजावत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि राजीव अरोरा रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने निभाई।
इस अवसर पर अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, राजेश शर्मा, अनुराग शर्मा, युवराज सिंह, आमिर उद्दीन, अमरेंद्र, गौरव सिंह, प्रवीण कुमार, शांतनु घोष, संजय कालरा, नवीन गोस्वामी और बलदेव भटनागर आदि मौजूद रहे।