फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sari Businessman Commits Suicide Shot Himself

साड़ी व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों ने तनाव बताया कारण

Tue, 29 Sep 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Sep 2020 12:29 AM IST
सार

सीओ सिटी राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। 
 

विज्ञापन
Sari Businessman Commits Suicide Shot Himself
मृतक विक्की जैन का फाइल फोटो दूसरे चित्र में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह साड़ी व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। परिजन करोड़ों रुपये का मकान कोड़ियों के दाम में लिखवाने का आरोप शहर के ही एक व्यापारी पर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर के गांधी मार्केट स्थित मोहल्ला पुरानी बस्ती जैन गली में दुल्हन साड़ी संसार के मालिक विकास उर्फ विक्की जैन रहते हैं। सुबह करीब दस बजे उन्होंने घर की तीसरी मंजिल पर बने मंदिर के सामने बरामदे में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन दौड़ कर ऊपर पहुंचे तो विक्की का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन



घटना की खबर पुलिस को दी गई। सीओ सिटी राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Sari Businessman Commits Suicide Shot Himself
मृतक विक्की जैन के घर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विक्की ने बताया काफी कर्जा हो गया है
विक्की जैन के चाचा अजय कुमार जैन ने बताया कि दो दिन पहले विक्की से बात हुई तो वह काफी उदास और तनाव में था। पूछने पर बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया है। इसके बदले में शहर के एक किराना व्यापारी ने 30 लाख रुपये में करोड़ों रुपये का मकान लिखवा लिया है। आरोप लगाया कि इसी तनाव के चलते विक्की ने आत्महत्या कर ली है। 

चर्चाएं जो सवाल छोड़ गईं 
घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित थे। यहां वे आपस में चर्चा कर रहे थे कि आईपीएल मैच की सट्टेबाजी और कमेटी में घाटे की वजह से विक्की पर काफी कर्जा हो गया था। इसे उतारने के लिए उसने फिलहाल में 90 लाख रुपये में जमीन बेची थी, इसका रुपया पार्टनर दे नहीं रहा था। जबकि कर्ज देने वाले दबाव बना रहे थे। व्यापारी नेता अतुल राठी ने बताया कि पिछले 28 अगस्त को वह किसी काम से तहसील गए थे। यहां उन्हें विक्की बैठे मिले थे। मामले की पुलिस गहनता से पड़ताल करे तो आत्महत्या के पीछे बड़ी वजह सामने आ सकती है।  

व्यापारी ने तनाव के चलते तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। अगर तहरीर मिलती है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed