फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sarendhi Health Center has no doctors or staff, leaving patients seeking treatment.

Agra News: सरेंधी स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर-स्टाफ नहीं, इलाज को भटक रहे मरीज

Tue, 31 Mar 2026 10:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sarendhi Health Center has no doctors or staff, leaving patients seeking treatment.
खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम सरेंधी स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र पर महीनों से कोई भी डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद नहीं होने की वजह से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम खेरागढ़ ऋृषि राव से शिकायत कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में ग्रामीण महेश चंद्र शर्मा का कहना है कि जगनेर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब दस किलोमीटर की दूरी है। अस्पताल से कस्बा सरेंधी, नगला सबदल, नगला हंसराज, निमेना, झारपुरा आदि एक दर्जन से अधिक गांव के मरीजों को चिकित्सीय लाभ मिलता था। परंतु अब डॉक्टर, स्टाफ नहीं होने की वजह से मरीज जान जोखिम में डालकर झोलाछाप डॉक्टरों से छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज कराने को मजबूर हैं। आरोप है कि जगनेर सीएचसी अधीक्षक को कई बार शिकायतें की गईं परंतु कोई समाधान नहीं हो सका है। सीएचसी अधीक्षक जगनेर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर तो हैं, परंतु अन्य स्टाफ नहीं हैं। स्टाफ तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed