फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf grabbed seven lakh rupees in the name of making jewelery

जेवर बनाने के नाम पर सराफ ने हड़पे सात लाख रुपये

Mon, 06 Jun 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Saraf grabbed seven lakh rupees in the name of making jewelery
आगरा। थाना सिकंदरा में एक सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी, धन हड़पने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि सराफ ने जेवरात बनाने के लिए सात लाख रुपये लिए, लेकिन न जेवरात बनाए और न ही रकम वापस की। उनको धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

मुकदमा गणपति आशियाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका बिंदु ने लिखाया है। उनके पति भी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने कारगिल चौराहे के पास स्थित एक दुकान के संचालक सराफ योगेंद्र कुमार को सात लाख रुपये दिए थे। इस रकम से जेवरात बनाने को कहा था। आधी से ज्यादा रकम का भुगतान चेक से किया था।
विज्ञापन

काफी समय तक सराफ ने जेवरात बनाकर नहीं दिए। बार-बार कहने पर टाल-मटोल करता रहा। बाद में सराफ ने ली गई रकम के चेक दे दिए, जोकि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। 12 मई को वह सराफ के पास रकम मांगने गईं। उनका आरोप है कि सराफ ने धमकी देकर भगा दिया। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed