{"_id":"5e37ce728ebc3e7d67114aae","slug":"sapna-choudhary-dance-show-in-mathura-today-saints-protests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के कार्यक्रम शुरू होने से चंद घंटे पहले प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, प्रशंसकों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी के कार्यक्रम शुरू होने से चंद घंटे पहले प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, प्रशंसकों में मायूसी
Mon, 03 Feb 2020 06:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
डांसर सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का प्रस्तावित कार्यक्रम मथुरा में चंद घंटे पहले रद्द हो गया। इस आयोजन को लेकर संतों के तेवर देख प्रशासन ने कदम पीछे खींच लिए। कार्यक्रम को लेकर पूर्व में दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई।
सोमवार शाम को गांव सतोहा के निकट हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसकी अनुमति भी प्रशासन के स्तर से जारी कर दी गई थी। इसके आधार कार्यक्रम आयोजकों ने बुकिंग शुरू कर दी। यह दौर पिछले कई दिनों से चल रहा था। इसकी भनक जैसे ही वृंदावन के संतों को लगी, वह सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए।
संत मंडल के अध्यक्ष अद्वैत मुनि महामंडलेश्वर नवल गिरी के नेतृत्व में काष्र्णि नागेंद्र महाराज, अशोक व्यास, महंत सर्वज्ञानंदन, आचार्य बद्री, महंत मोहिनी शरण, महंत परमानंद, महंत गोपालदास, महंत कृष्ण गिरी, महंत कृष्ण आनंद आदि ने यहां जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीशचंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की।

संतों ने कहा कि धार्मिक नगरी में यह आयोजन नहीं होना चाहिए। प्रशासन तत्काल इसे निरस्त कराए। यहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर संत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंच गए। यहां डीआईजी-एसएसपी शलभ माथुर के समक्ष इस आयोजन को लेकर संतों ने विरोध जाहिर किया।
उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन से असंतुष्ठ संतों ने एक बार फिर कलक्ट्रेट पहुंच धरना शुरू कर दिया। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। कुछ देर बाद ही संतों को एसएसपी के माध्यम से सूचना दी गई कि कार्यक्रम की अनुमति रद् करा दी गई है। अब शाम को होने वाले हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम नहीं होगा। इसके बाद संत वापस लौट आए।