फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sapna Chaudhary will Perform in Barkha Bahar Program kosi kalan at 7 july

कोसीकलां में हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी का कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री ने परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 06 Jul 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary will Perform in Barkha Bahar Program kosi kalan at 7 july
सपना चौधरी
छह और सात जुलाई को अनाज मंडी परिसर में होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


संस्कृति विभाग अनाज मंडी परिसर में 6-7 जुलाई को बरखा बहार कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पहले दिन कवि सम्मेलन रखा गया है। अगले दिन सात जुलाई को सायं सात बजे से रागनी कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान होंगे। एक शाम ब्रजभूमि के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा के रागनी गायक ब्रह्म पाल नागर जहां गीत गुनगुनाएं तो हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी का डांस कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पवार, कविता तिवारी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, पद्मश्री सुनील जोगी, अब्दुल गफ्फार, मनवीर मधुर, श्याम सुंदर शर्मा हिस्सा लेंगे। गुरुवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह, नरदेव चौधरी, तरुण सेठ आदि संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बताते चलें कि मथुरा जनपद में पहले भी दो बार प्रशासन ने कानून व्यवस्था के चलते सपना चौधरी के कार्यक्रम को रद्द करा दिया था, इस बार कार्यक्रम प्रदेश संस्कृति मंत्रालय करा रहा है, ऐसे में प्रशासन को कानून व्यवस्था तो बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed