{"_id":"5d2225ef8ebc3e6c987483d8","slug":"sapna-chaudhary-refuses-to-contest-election-after-joins-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल होने के बाद सपना चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नहीं लड़ूंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल होने के बाद सपना चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नहीं लड़ूंगी चुनाव
Mon, 08 Jul 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा में शामिल होने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कहा कि वो देश के प्रति भाजपा का रुख देखकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार किया और कहा कि कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी के प्रचार-प्रसार का जो भी कार्य मिलेगा, उसे सच्चे सिपाही की तरह करूंगी।
सपना चौधरी ने रविवार शाम को यूपी के संस्कृति विभाग की ओर से मथुरा में आयोजित बरखा बहार कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपना ने कहा कि देशवासियों की यही भावना थी, जिसका उन्हें आभास हुआ और भाजपा शामिल हुईं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन पर किसी का दबाव नहीं था। दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रभारी मनोज तिवारी उन्हें बच्चे की तरह स्नेह करते हैं, उन्हीं की प्रेरणा आज काम आई है। उन्होंने कहा कि ब्रज भूमि में उनका पहला कार्यक्रम है, यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें सुखद अनुभूति हुई है।

Trending Videos
'नृत्य हमारी परंपरा'
विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए सपना चौधरी ने कहा कि नृत्य हमारी परंपराओं में है। बच्चे के जन्म दिन अथवा खुशी के मौके पर घर की महिलाएं नृत्य करती हैं। नृत्य मेरी विद्या है, जिसके प्रदर्शन के लिए यहां आई हूं, इसमें फिर बुरा क्या है।
सपना चौधरी ने कहा कि जितनी खुशी इस कार्यक्रम से ब्रजवासियों के लिए हो रही है, उतनी ही खुशी मुझे ब्रजवासियों के मध्य पहला कार्यक्रम करते हुए हो रही है। वहीं अनाज मंडी परिसर में आयोजित बरखा बहार कार्यक्रम में सपना के आने से भारी भीड़ उमड़ी।