{"_id":"10c5df6fc4b235d84d88cbd6614de031","slug":"sapa-won-mlc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में सपा की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में सपा की जीत
अागरा ब्यूूराे
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी की आगरा-फीरोजाबाद सीट के लिए सपा और भाजपा के बीच चला आ रहा सियासी ड्रामा खत्म हो गया। सपा प्रत्याशी डा. दिलीप यादव एमएलसी हो गए हैं। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय प्रत्याशी हसनूराम अंबेडकरी का पर्चा खारिज कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और अब एमएलसी की सीट पर कब्जा होते ही सपा नेताओं में जश्न का माहौल है।
भाजपा के प्रत्याशी का नामांकन दाखिल न होने से सोमवार को ही सपा की जीत तय मानी जा रही थी। हालांकि सपा प्रत्याशी डा. दिलीप यादव की राह में निर्दलीय प्रत्याशी हसनूराम अंबेडकरी रोड़ा अटकाए हुए थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। एआरओ राजकुमार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कक्ष में बैठे रहे। डा. दिलीप यादव तो पहुंच गए लेकिन हसनूराम अंबेडकरी नहीं पहुंचे। हसनूराम ने अपने नामांकन पत्र में जिन सदस्यों को प्रस्तावक बनाया था उनमें से छह सदस्य एआरओ कक्ष में पहले से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हसनूराम के नामांकन पत्र पर उन्होंने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उन्होंने हस्ताक्षर से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने के दस्तावेज और शपथ पत्र भी दिए। हस्ताक्षरों का मिलान होने के बाद एआरओ ने हसनूराम का पर्चा खारिज कर दिया। इसी के साथ समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने डा. दिलीप यादव के फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, जिला संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित, डा. गिरीश यादव, ऊदल सिंह कुशवाहा, निर्वेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, गौरव यादव, दिलीप प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, राजपाल यादव, पिंटू यादव, अनिल रावत, वीनू महाजन, धर्मेंद्र यादव, विनय मित्तल, प्रशांत पटेल आदि समेत फीरोजाबाद के समर्थक भी मौजूद रहे।
इनसेट बाक्स....
प्रमाण पत्र के लिए करना होगा इंतजार
आगरा। हसनूराम का पर्चा खारिज होने के बाद सपा प्रत्याशी डा. दिलीप यादव की जीत हो गई लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक अधिकारियों को नाम वापसी तक इंतजार करना होगा। नाम वापसी के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन निर्धारित है। गुरुवार शाम तक नाम वापसी नहीं होती तब जिला निर्वाचन कार्यालय रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजेगा। आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।