फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sapa neta ke hotal mein chhaapa

सपा नेता के होटल में छापा, दो विदेशी युवती और पांच युवक गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 09:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
sapa neta ke hotal mein chhaapa
आगरा। ताजगंज स्थित रिसोर्ट के बाहर खड़ी समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष की कार। - फोटो : Agra City
आगरा। थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ लिया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि होटल समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का है। छापे के दौरान वह अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया है। विदेशी युवतियों को ऑन डिमांड बुलाए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम के पास होटल में देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सीओ सदर राजीव कुमार ने महिला थाना पुलिस के साथ बृहस्पतिवार रात आठ बजे छापा मारा। होटल के कमरों में उज्बेकिस्तान की दो युवती मिलीं। इसके अलावा पांच और लोग पकड़ लिए गए। इनमें धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। तीनों मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि होटल सपा नेता ही चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। भीमा युवतियों को बुलाता था। 15 दिन की बुकिंग होती थी। युवतियों की फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। इसके बाद रेट तय किया जाता था। ग्राहक जिस युवती को पसंद करते थे, उसको ग्राहक के पास भेज दिया जाता था। भीमा यह काम कर रहा था। विदेशी युवतियों के पास वीजा नहीं है। उनका वीजा खत्म हो गया है। उनके पास आधार कार्ड भी मिले हैं।
जनवरी 2020 में भीमा को ताजगंज पुलिस ने पकड़ा था। उससे चरस बरामद हुई थी। इस पर उसे जेल भेजा गया था। हालांकि देह व्यापार से भी जुड़े होने की जानकारी मिली थी। उसके मोबाइल में कई दलालों के नंबर थे। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। इसके बाद छापेमारी की थी। देह व्यापार की सरगना महिला भी पकड़ी थी। इस दौरान होटलों के नाम भी सामने आए थे, जिन्हें किराये पर लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था। भीमा के मोबाइल में एक हजार से अधिक युवतियों के नंबर थे, जिनमें विदेशी भी थीं। उसके संपर्क में आगरा के अलावा अन्य शहरों की युवतियों के नंबर थे। मोबाइल में फोटो भी थे। उसके मोबाइलों को जब्त किया गया था।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि होटल शुभ रिसॉर्ट सपा के नेता राकेश अग्रवाल का है। होटल में पुलिस के पहुंचने से पहले वो भाग गए। राकेश अग्रवाल का व्यापारियों में रोज का उठना बैठना है। वह कई बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल रहते हैं। वह खुद ही होटल चला रहे थे। देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इनमें सपा नेता को भी आरोपी बनाया जाएगा।

वर्ष 2020 में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सरगना महिला को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तब खुलासा हुआ था कि शहर के होटलों को किराये पर लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से ऑन डिमांड युवतियों को सरगना महिला ही बुलाती थी। उसने अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। उसे रिमांड पर भी लिया गया था। उसने पुलिस की पूछताछ में कई नाम लिए थे। मगर, पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ गई। 20 से अधिक नाम सामने आने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल का कहना है कि राकेश अग्रवाल के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं है। न ही वह पार्टी में सक्रिय है।
राकेश अग्रवाल ने फेसबुक पर पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो लगा रखा है। यह बाजार में पुलिस की पैदल गश्त के दौरान का है। वह अफसरों के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed