फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sapa akhilesh

सपाइयों की हलचल पर दौड़ी पुलिस

Sat, 31 Dec 2016 12:44 AM IST
सपाइयों की हलचल पर दौड़ी पुलिस
सपाइयों की हलचल पर दौड़ी पुलिस Updated Sat, 31 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
sapa akhilesh
मुस्लिमों ने लगाए अखिलेश के समर्थन में नारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी में मची उठापटक के चलते शासन ने सभी जनपदों के डीएम और एसएसपी को अलर्ट किया है। वजह यह है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क पर उतर रहे हैं। आगरा में भी प्रदर्शन किया गया। डर इस बात का ज्यादा है कि उनका प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के समर्थकों के साथ टकराव न हो जाए।
विज्ञापन

इसके चलते खुफिया पुलिस के अधिकारी रात में ही दोनों गुटों के नेताओं के संपर्क में रहे। उनसे उनकी रणनीति की जानकारी की। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात की गई। अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे रहे। आज ( शनिवार ) को भी कई जगह प्रदर्शन किया जा सकता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जब अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को कबीना मंत्री पद से बर्खास्त किया था, तब उनके समर्थकों ने हंगामा प्रदर्शन किया था। इनका नेतृत्व करने वालों को शिवपाल ने संगठन में आते ही महत्वपूर्ण पद से नवाजा। अब अखिलेश के समर्थक अपनी वफादारी का सुबूत देने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज जुटे दिल मिलाने में
आगरा (ब्यूरो)। एक तरफ पार्टी दो खेमों में बंट रही है तो दूसरी तरफ पार्टी के दिग्गज पिता-पुत्र के दिल मिलाने में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। इनकी सिर्फ यही कोशिश है कि किसी भी हालत में पार्टी एकजुट रहे। पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता रामजीलाल सुमन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। वह सपा के साथ शुरुआत से जुड़े हैं। ऐसे में अच्छे-अच्छे नेता उनकी बात नहीं काट पाते। पार्टी के वर्तमान हालात से वह भी काफी आहत हैं। इन दिनों लखनऊ में हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट होगी। जो भी मतभेद हैं, उसे दूर कराने के प्रयास किए जाएंगे। वरिष्ठ नेता सीपी राय का भी कुछ ऐसा ही मानना है। वह भी लखनऊ में हैं। उनका कहना है कि जल्द स्थिति सामान्य होगी। सब एकजुट होंगे। 

लाल सिंह लोधी पर गिरी राज 
आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सूची में फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार बनाए गए लाल सिंह लोधी पर शिवपाल गुट की गाज गिर गई है। उन्हें युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।  इसका कारण यह बताया गया है कि वह युवजन सभा की मीटिंग में नहीं पहुंचे। बता दें, फतेहपुर सीकरी से प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की सूची में राम निवास शर्मा का नाम है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष पद पर उनकी लोधी की जगह किसी का मनोनयन नहीं किया गया है। महानगर अध्यक्ष पद से अनुज यादव को हटाया गया है। उनकी जगह प्रवीन यादव को मनोनीत किया गया है। 


मुस्लिमों ने लगाए अखिलेश के समर्थन में नारे
आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्र्टी से निष्कासन पर मुस्लिमों में आक्रोश है। सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने अखिलेश के पोस्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मुस्लिम समाज मुख्यमंत्री के साथ है। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह को मुख्यमंत्री को दोबारा पार्टी में शामिल करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में हाजी मुकीम कुरैशी, हिमांयु कुरैशी, गुड्डन, इमरान समेत तमाम कार्यकर्ता मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed