फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Santosh Kumar Singh becomes chairman of Urban Co-operative Bank

संतोष कुमार सिंह बने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Santosh Kumar Singh becomes chairman of Urban Co-operative Bank
मैनपुरी। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल का मंगलवार को बैंक परिसर में पंचवर्षीय चुनाव हुआ। इसमें सभी पदों के लिए कोई दूसरा नामांकन नहीं हुआ। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया। संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष और सतीश चंद्र को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पांच वर्षीय चुनाव की प्रक्रिया बैंक परिसर में संपन्न हुई। जिलाधिकारी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी के रूप में पहुंचे तहसीलदार सदर मनोज कुमार राय और कानूनगो महेश सिंह तोमर की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। संचालक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए सतीश चंद्र ने नामांकन किया। निर्धारित समय में कोई दूसरा नामांकन नहीं हुआ तो चुनाव अधिकारियों ने संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष और सतीश चंद्र को उपाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान संचालक मंडल के सदस्य सुषमा दीक्षित, सीमा दुबे, कालेश्वर दयाल दिवाकर, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राहुल प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, सुनीता देवी, देवेंद्र सिंह यादव राकेश कुमार सिंह, बैंक के सचिव आरके सिंह और प्रबंधक केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
मैनपुरी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ कुछ लोग बैंक परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को विरोध किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बैंक में नए लोगों को सदस्य नहीं बनाया जा रहा है। एक ही परिवार के लोगों के सदस्य बने रहने के कारण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अमित गुप्ता, रामभान सिंह तोमर, गौतम चौहान, अन्नू राठौर, अमित सिंह, रामू, अवनीश तोमर आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed