{"_id":"6ac617359f3dad9db10749fb","slug":"sant-premanand-kidney-test-ashutosh-brahmachari-seeks-government-investigation-in-mathura-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत: 'संत प्रेमानंद की किडनी की हो जांच...'; आशुतोष ब्रह्मचारी ने उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत: 'संत प्रेमानंद की किडनी की हो जांच...'; आशुतोष ब्रह्मचारी ने उठाई ये मांग
Wed, 07 Oct 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:26 PM IST
सार
संत प्रेमानंद किडनी जांच: आशुतोष ब्रह्मचारी ने संत प्रेमानंद की किडनी की सरकारी जांच की मांग उठाई है। दीपक लोधी की आत्महत्या के बाद उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। 2024 में भी प्रार्थना-पत्र भेजा था।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संत प्रेमानंद के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद निष्पक्ष जांच की मांग तेज होती जा रही है। सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने डीएम को पत्र भेजकर संत प्रेमानंद की किडनी की सरकारी जांच कराने की मांग की है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने पत्र में वृंदावन स्थित श्री राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने साल 2024 में उठाए गए सवालों को भी वर्तमान घटनाक्रम में शामिल करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनिरुद्ध कुमार पांडे उर्फ संत प्रेमानंद की किडनी खराब होने के दावे की सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की थी। इसके साथ ही आश्रम से संबंधित करोड़ों की संपत्ति, वाहनों की जांच और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी।

Trending Videos
उनका कहना है कि वह किसी व्यक्ति को बिना जांच दोषी ठहराने की मांग नहीं कर रहे हैं। पत्र में दीपक लोधी की मृत्यु से जुड़े शव परीक्षण, चिकित्सकीय, विधिविज्ञान, सीसीटीवी, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की विशेषज्ञ जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा आश्रम से जुड़े पूर्व विवादों, उत्पीड़न और धमकी की शिकायतों की जांच कराने की मांग की गई है।