{"_id":"5bfb9519bdec22413f5d9a26","slug":"sanskriti-university-student-s-death-case-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत का मामला, पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत का मामला, पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
Mon, 26 Nov 2018 12:09 PM IST
kapil sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्र के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस छात्र की मौत को हादसा मान रही थी। पुलिस का कहना था कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है।
संस्कृति यूनिवर्सिटी में फैशन डिजाइनर के छात्र प्रियांशु तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी सहजुआ, अवागढ़ (एटा) का शव 15 नवंबर को रेलवे लाइन पर मिला था। शरीर पर चोटों के निशान भी थे।
पुलिस ने भी आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था, पर दूसरे दिन संस्कृति विवि के छात्र साथी की मौत पर भड़क गए थे। हाईवे जाम के साथ ही छात्रों ने विवि में तोड़फोड़ तक कर डाली थी।
विज्ञापन
मृतक छात्र के पिता राजेश तिवारी ने घटना के करीब आठ दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या करके शव फेंकने का मुकदमा कोतवाली छाता में दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
मौत के दो दिन पहले छात्र प्रियांशु तिवारी ने पिता राजेश तिवारी को रजाई-गद्दा और आटे के लिए फोन किया था। बेटे को सामान देने के लिए पिता 15 नवंबर को मथुरा आ रहे थे, पर रास्ते में उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली।