फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanskrit festival started in Shri Ekarsanand Adarsh Sanskrit College

Agra News: संस्कृत की उत्कृष्टता और सरलता का जयगान

Fri, 25 Aug 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Aug 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit festival started in Shri Ekarsanand Adarsh Sanskrit College
संस्कृत की उत्कृष्टता और सरलता का जयगान
विज्ञापन

श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत महोत्सव शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय मैनपुरी में संस्कृत महोत्सव का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवगोविंद पांडेय एवं अध्यक्ष वर्तमान प्राचार्य डॉ.रामबदन पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानव मात्र का कल्याण संस्कृत भाषा में ही निहित है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर वीणा वादिनी मां सरस्वती की वंदना हुई। तदुपरांत छात्रों के द्वारा वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण किया गया। कार्यक्रम का उपस्थापन कार्यक्रम की समन्वयिका डॉ. कल्पना के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वलिखित रचनाओं के द्वारा संस्कृत की उत्कृष्टता और सरलता का जयगान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विश्व बंधुत्व की भावना संस्कृत के अतिरिक्त किसी भाषा में नहीं पाई जाती। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश द्विवेदी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार शुक्ल, डॉ.अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी, डॉ. देशबंधु गुप्ता, डॉ.सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed