फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sansad harnath singh inograte a hall in goverment library

पुस्तकालय के प्रति आकर्षण कम हुआ: राज्यसभा सांसद

Wed, 27 Jan 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
sansad harnath singh inograte a hall in goverment library
राजकीय पुस्तकालय में हॉल का लोकार्पण करते सांसद हरनाथ सिंह, साथ में मौजूद आबकारी मंत्री, डीएम व अ? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजकीय पुस्तकालय में सांसद निधि से नवनिर्मित 100 छात्र क्षमता वाले हॉल का बुधवार को राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के युग में पुस्तकालय के प्रति आकर्षण कम हुआ है। लाइब्रेरी में जिन पुस्तकों की कमी है। उन पुस्तकों की सूची, कंप्यूटर की सूची दी जाए। लाइब्रेरी में सभी व्यवस्थाएं सुलभ कराई जाएंगी।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय में एनसीआरटी से लेकर प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें हैं। जिन बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण बेहतर पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाती थी उन्हें पुस्तकालय में बेहतर पुस्तकें उपलब्ध होंगी। उन्होने राजकीय पुस्तकालय को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पुस्तकालय में पुस्तकों का भंडार है। लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन जल्द ही उच्चाधिकारियों के माध्यम से खाली समय में पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा दिया है जो हर अंधकार को दूर करने का काम करता है। शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन की राह खुद चुनता है। सीडीओ ईशाप्रिया ने कहा पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं। निरंतर अध्ययनरत रहें। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें ताकि वह आगे चलकर नाम रोशन कर सकें। एसडीएम सदर ऋषिराज, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, प्रेमसिंह शाक्य, धीरू राठौर, बलवीर सिंह धनगर, पुस्तकालयाध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित हुए लोगों को सम्मानित किया
राज्यसभा सांसद, आबकारी मंत्री, डीएम, सीडीओ और एसपी ने राजकीय पुस्तकालय में तैयारी करके विभिन्न परीक्षाओं में चयनित हुए लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ओमकार शर्मा, राहुल राजपूत, मानवेंद्र यादव, मनीष कुमार, मनेश पाल, शैलेंद्र यादव, हेमेंद्र, प्रीति, अनामिका चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed