फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sankalp Anand suicide case mathura

रईसों के आगे पुलिस मौन, मशहूर गीतकार के बेटे-बहू को न्याय दिलाए कौन

Sat, 14 Jul 2018 02:00 PM IST
पुनीत शर्मा, न्यूज डेस्क मथुरा
पुनीत शर्मा, न्यूज डेस्क मथुरा Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Sankalp Anand suicide case mathura
संकल्प आनंद और नंदिनी आनंद का फाइल फोटो
रोटी, कपड़ा और मकान, प्रेम रोग, उपकार और प्यासा सावन जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद को साढ़े तीन साल बाद भी न्याय नहीं मिल सका है। इकलौते बेटे और बहू की मौत में 38 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन मथुरा पुलिस किसी को पकड़ती तो क्या पूछताछ भी ढंग से नहीं की गई। 
विज्ञापन


'जिंदगी की न टूटे लड़ी...प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी', 'एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है' जैसे तमाम मशहूर नगमों की यह लाइनें आज भी कोई गुनगुनाने लगे तो जीवन का अर्थ समझ में आ जाता है। लेकिन इन नगमों को लिखने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद भी सिस्टम और मथुरा पुलिस से हार चुके हैं। 
विज्ञापन


इकलौते बेटे संकल्प आनंद और बहू नंदिनी आनंद ने 15 अक्तूबर 2014 को दिल्ली से मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में आकर आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों के शव कोटवन पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले थे। मौके से ही एक सुइसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में करोड़ों के लेनदेन का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 लोगों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Sankalp Anand suicide case mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संकल्प आनंद केंद्रीय गृह विभाग के इंस्टीट्यूट आफ क्रिमिनोलाजी एंड फोरेंसिक साइंस में लेक्चरर थे। उन्होंने सुइसाइड नोट में इंस्टीट्यूट में हुई नियुक्तियों में धांधली की बात कही थी। सुसाइड नोट में लिखा था कि उन पर दबाव बनाया गया जिसके कारण वो जान दे रहे हैं। 

संतोष आनंद की तहरीर पर उस वक्त इंस्टीट्यूट के डीजी और आईजी समेत 38 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी। यह सभी लोग दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के दूसरे शहरों के रहने वाले हैं। यूं तो 15 अक्तूबर 2014 से अब तक पुलिस जांच के 200 पर्चे कट गए और 15 विवेचक बदल गए, लेकिन केस वहीं पड़ा है जहां पहले दिन था। 

संतोष आनंद के बेटे और बहू की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग उठी थी। खुद संतोष आनंद ने जांच की मांग की थी। लेकिन समय के साथ साथ यह मामला फाइलों के ढेर के बीच खोता चला गया। स्थिति यह हो गई कि पुलिस ने भी पड़ताल खामोश कर दी थी। कोसीकलां थाने में दर्ज हुए इस मामले में अब तक 15 विवेचक बदल चुके हैं। 

क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच 

Sankalp Anand suicide case mathura
गीतकार संतोष आनंद और उनकी पत्नी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
संकल्प आनंद और उनकी पत्नी नंदिनी आनंद की मौत के मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है, लेकिन अभी तक बयान के अलावा इस मामले में कुछ हो नहीं पाया है। कोसीकलां थाने में दर्ज हुए इस मामले में अब तक 15 विवेचक बदल चुके हैं। 
  
गीतकार संतोष आनंद ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उनका किसी ने साथ नहीं दिया। अब वो न तो चल फिर पाते हैं और न ही उनके पास पैसा है। आज तो पैसे वाले की सुनी जाती है। अगर पुलिस चाहती तो उनके बेटे की मौत का मामला खुल जाता। उस केस में अधिकारी शामिल थे लिहाजा पुलिस ने केस को दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed