{"_id":"5f47f4ad4854917a861356e3","slug":"sanjay-singh-slams-up-government-over-child-death-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार स्मार्ट सिटी का जश्न मना रही, बच्चे भूख से मर रहे: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार स्मार्ट सिटी का जश्न मना रही, बच्चे भूख से मर रहे: संजय सिंह
Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
सार
सोनिया की छह दिन पहले मौत हुई थी। परिवार ने कहा था कि वह भूख से मरी है, प्रशासन ने मौत का कारण बीमारी बताया था। इस प्रकरण पर प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा था।
विज्ञापन
मृतक बच्ची सोनिया के परिवार से मिलने पहुंचे संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आगरा के स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में ऊपर आने का जश्न मना रही है, जबकि बच्चे भूख से मर रहे हैं। आगरा में व्यापारियों की जान भी खतरे में है। कमला नगर में व्यापारी की सरेआम हत्या हो गई है। पूरी तरह से जंगलराज कायम हो चुका है।
संजय सिंह ने ये बातें गुरुवार को नैनाना जाट के विधिचंद का नगला गांव में पत्राकरों से बातचीत में कही। वह यहां मृतक बच्ची सोनिया के परिवार से मिले। परिवार के बाकी बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पार्टी की ओर से किए जाने का आश्वासन दिया। बच्ची के पिता पप्पू को 11,000 रुपये की सहायता राशि भी दी।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह संबंधित अधिकारियों से मिलकर गांव में सभी के राशन कार्ड बनवाने में मदद करें। संजय सिंह के साथ आप के जिलाध्यक्ष कपिल बाजपेई, दिलीप बंसल, जेके गुप्ता, बने सिंह पहलवान, शेखर चतुर्वेदी, रमजान अब्बास, योगेश उपाध्याय, गुलफाम, विनीत बंसल, अनुज गुप्ता, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- 'भूख से बेटी की मौत, तब घर पहुंचा सरकारी राशन', दिल को झकझोर देगी गरीब मां की कहानी
बता दें कि सोनिया की छह दिन पहले मौत हुई थी। परिवार ने कहा था कि वह भूख से मरी है, प्रशासन ने मौत का कारण बीमारी बताया था। इस प्रकरण पर प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा था।