{"_id":"58b47f984f1c1bde66830d99","slug":"sanjay-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजगंज में रात भर संजय दत्त ने की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजगंज में रात भर संजय दत्त ने की शूटिंग

Updated Tue, 28 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म भूमि की शूटिंग की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म भूमि की शूटिंग 15 दिन तक बमरौली कटारा की वाजपेयी परिवार की हवेली में हुई। सोमवार को ताजमहल के साए तले ताजगंज में भूमि के कई शॉट रात को फिल्माए गए। नाइट शिफ्ट में अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी पर कई शॉट कैमरे में कैद किए गए।
ताजमहल दक्षिणी गेट पर कुत्ता पार्क में फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए सेट लगाया गया। बमरौली कटारा में हुई शूटिंग के बाद सोमवार से ताजगंज में शूटिंग शुरू की गई है। अभिनेता संजय दत्त ने रात आठ बजे से शॉट दिए। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ आया। ताजगंज थाने से लेकर पूर्वी गेट मोड़ तक लोगों की रात भर भीड़ लगी रही। शादी के बाद के कई शॉट ताजगंज में फिल्माए गए हैं।
कोयले से चलाए तंदूर
ताजमहल के 500 मीटर दायरे के अंदर फिल्म भूमि की शूटिंग के दौरान शूटिंग यूनिट के डिनर के लिए जो तंदूर लगाए गए, उनमें कोयले का प्रयोग किया गया। ताजमहल के दक्षिणी गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर कोयला जलता रहा, जबकि ताज ट्रिपेजियम जोन में कोयला जलाना प्रतिबंधित है।