फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitization done to prevent infection

संक्रमण रोकने को कराया गया सैनिटाइजेशन

Thu, 22 Apr 2021 08:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sanitization done to prevent infection
मैनपुरी। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को फायर सर्विस की टीम ने बाजार में पहुंचकर सैनिटाइजेशन किया। लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

फायर सर्विस केंद्र प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने बाजार में पहुंचकर सैनिटाइजेशन किया। रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका कार्यालय, घंटाघर चौराहा, लेनगंज, कचहरी रोड पर सैनिटाइज किया गया। रोडवेज बस स्टैँड पर कार्यालय, दुकानों सहित बसों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में सभी दुकानों और कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। फायर सर्विस केंद्र प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बाजार में मिले लोगों से कहा बेवजह घरों से नहीं निकलें। बाजार में सामाजिक दूरी का पालन करें। बार बार हाथों को साबुन से धोएं। टीम में चंद्रवीर चौधरी, मनोज कुमार, नाहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आवास हुआ सैनिटाइज
फायर सर्विस के वाहन से बृहस्पतिवार को डीएम आवास को सैनिटाइज किया गया। फायर सर्विस केंद्र प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया डीएम आवास के अलावा एसपी आवास सहित सिविल लाइन में अधिकारियों के आवासों को भी सैनिटाइज किया गया है। अब सभी सरकारी आवास और कार्यालय भी सैनिटाइज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed