फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitation workers furious over the new timetable of the cleaning system locked down municipal corporation Agra  

आगरा: सुबह पांच बजे ड्यूटी के विरोध में सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन, नगर निगम में की तालाबंदी

Thu, 07 Apr 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 03:28 PM IST
सार

नई सफाई व्यवस्था का समय अब सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर इकट्ठे हो गए और तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Sanitation workers furious over the new timetable of the cleaning system locked down municipal corporation Agra  
नगर निगम में कर दी तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के सुबह पांच बजे सफाई शुरू करने के आदेश के विरोध में आगरा के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में तालाबंदी कर दी। सुबह 10 बजे से पहले ही सफाई कर्मचारी नगर निगम पहुंच गए और चारों गेटों पर ताले लगा दिए। अधिकारियों और कर्मचारी को प्रवेश नहीं करने दिया। मुख्य गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस तालाबंदी के  कारण नगर निगम का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया।

विज्ञापन

 
नगर निगम में डूडा कार्यालय भी है, जहां केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं संचालित हो रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जन्म मृत्यु पंजीकरण, टैक्स संबंधी मामलों के काम कराने आए लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर तक इंतजार के बाद जब ताले न खुले तो लोग बैरंग लौट गए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में रंजीत सिंह नरवार, रोहित लवानिया, चौधरी धर्मराज, अनिल राजौरिया, अमित नरवार, कुलदीप गौहर, शनी चौहान, शरद थनवार, सोनू चौहान, मनीष वाल्मीकि, प्रशांत आजाद, राजकुमार जादौन रेशम सिंह चाहर, कपिल चौहान, सीता देवी, निर्मला देवी आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लिया जाए ड्यूटी का आदेश 

कर्मचारी नेताओं ने निगम के गेट पर ताले लगाने के साथ पूरा ऑफिस खाली करा दिया। महिला कर्मचारियों ने गेट पर धरना दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि जब सफाईकर्मी सुबह पांच बजे घर से निकलेंगे तो उनके बच्चों को स्कूल कौन भेजेगा। 

बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी हैं जिन पर उनके परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। बच्चों का टिफिन बनाना, घर का खाना तैयार करना सुबह 4 बजे मुमकिन नहीं। कई सफाई कर्मचारी 10-15 किमी दूर ड्यूटी पर जाते हैं। सुबह पांच बजे उन्हें  ऑटो मिलेगा न बस। ताले लगने के कारण निगम में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारी बाहर पार्क में बैठे नजर आए। नगर निगम के अधिकारियों को तालाबंदी के कारण स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठना पड़ा। 

महिलाओं को मिलेगी ड्यूटी पर आने की छूट

नगर आयुक्त ने निगम में प्रदर्शन और माहौल खराब होने की जानकारी अपर मुख्य सचिव नगर विकास को दी, जिसके बाद अपर नगर आयुक्त एसपी यादव ने कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी, हरीबाबू वाल्मीकि, आजाद सिंह, राजकुमार विद्यार्थी को वार्ता के लिए बुलाया और आश्वासन दिया कि जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं। 

उन्हें सुबह पांच बजे की जगह सात बजे ड्यूटी पर आने की छूट दी जाएगी। इस आश्वासन पर दोपहर दो बजे (चार घंटे) तालाबंदी खत्म कर दी गई, लेकिन संगठनों ने चेतावनी दी कि जब तक शासनादेश में सुबह पांच बजे सफाई का आदेश नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सुबह 5 बजे ड्यूटी के साथ ये भी आदेश

- हर सप्ताह नालियों की सफाई करनी होगी।
- हर जोन में बीट प्लान तैयार होगा।
- सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग लेना होगा।
- अफसर सुबह 5 से 8 बजे तक निरीक्षण करेंगे।
- निरीक्षण की सेल्फी व्हाटसएप पर भेजनी होगी।
- 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed