{"_id":"5a27bd064f1c1bd9798c1051","slug":"sanitation-worker-in-agra-poured-garbage-in-police-chowki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः साथी की पिटाई पर भड़के सफाईकर्मी, पुलिस चौकी का कर दिया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः साथी की पिटाई पर भड़के सफाईकर्मी, पुलिस चौकी का कर दिया ये हाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के आगरा में आगमन के दौरान पुलिस की सख्ती बुधवार को उन्हीं पर भारी पड़ गई। मंगलवार को पुलिस द्वारा एक सफाई कर्मचारी की पिटाई से भड़के नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन के चलते शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। राष्ट्रपति की फ्लीट गुजरने के दौरान एमजी रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया।
आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिस अफसर ने वहां सफाई कर रहे कर्मचारी को हटाने के लिए उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार को तो यह मामला शांत रहा लेकिन बुधवार को बवाल हो गया।

ये की मांग
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
साथी की पिटाई से भड़के नगर निगम के कर्मचारी बुधवार को थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पहुंचे। यहां हंगामे के बाद उन्होंने पूरी पुलिस चौकी में कूड़ा-कचरा भर दिया। इससे हड़कंप मच गया।
वे मांग कर रहे थे कि संबंधित पुलिस अधिकारी या तो अपनी गलती के लिए माफी मांगे या उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सफाई कमिर्यों से वार्ता की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांगें मनवाने के लिए हंगामा करते रहे।