फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samuhik vivah

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना- परिणय बंधन में बंधे 114 जोड़े

Wed, 16 Dec 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
samuhik vivah
कासगंज के बारह पत्थर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपत्ति को आर्शीवाद देते विधायक व अधि? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में सामूहिक विवाह समारोह का मंगलवार को आयोजन किया गया। तीन अलग अलग स्थानों पर जिले में यह आयोजन हुए। जिनमें 114 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। परिणय बंधन के इस शुभ अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि एवं अफसरों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभ आशीष प्रदान करते हुए सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धारित उपहार भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किए गए।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह ने योजना की सराहना करते हुए बताया कि सामूहिक विवाह कराने की सरकार की यह एक अच्छी पहल है। शादी का पूरा खर्च शासन के द्वारा वहन किया जा रहा है। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये का व्यय किया जा रहा है। इनमें से 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कासगंज के 41, सोरों के 15, अमांपुर के 7, सिढ़पुरा के 8, सहावर के 17, गंजडुंडवारा के 12, पटियाली के 14 जोड़े परिणय बंधन में बंधे हैं। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार काफी लाभान्वित हो रहे हैं। वे स्वयं अपना विवाह तय करते हैं। शासन के द्वारा उनकी धार्मिक रीति-रिवाजों के द्वारा विवाह संपन्न कराया जाता है। यह योजना बेहद सफल है।
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों को जिलाधिकारी सीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सांसद प्रतिनिधि केत सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह, चेयरमैन नगरपालिका रजनी साहू सहित ब्लॉक एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। गायत्री परिवार के स्थानीय संचालक एवं कार्यकर्ताओं ने विवाह की रस्में पूरी कराईं और मंत्रोच्चारणों का वाचन किया।

कासगंज के बारह पत्थर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधते युगल

कासगंज के बारह पत्थर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधते युगल- फोटो : KASGANJ

कासगंज के बारह पत्थर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह में मंचासीन सदर विधायक, डीएम, एसपी व अन्य अधि?

कासगंज के बारह पत्थर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह में मंचासीन सदर विधायक, डीएम, एसपी व अन्य अधि?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed