फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sampurn samadhan divas

40 साल से लंबित भूमि विवाद 24 घंटे में निस्तारित

Sun, 05 Jun 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
sampurn samadhan divas
40 साल से लंबित भूमि विवाद 24 घंटे में निस्तारित
विज्ञापन

कोर्ट में चल रहा था मामला, संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से की गई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। संपूर्ण समाधान दिवस में 40 साल से लंबित भूमि विवाद की शिकायत शनिवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार से की गई थी। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार रविवार को पहुंचे और विवाद का समाधान करा दिया। कोर्ट में लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के हल होने से ग्रामीण खुश हैं।

मामला तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर का है। यहां दो भाई देवेन्द्र सिंह ओर शशिपाल सिंह का गांव के ही शशिकुमार सिंह से विगत 1982 से 800 मीटर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में दोनों पक्ष कोर्ट का चक्कर लगा रहे थे। शनिवार को यह मामला टूंडला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष आया। उन्होंने प्रकरण को ध्यान से सुना। इसके बाद तहसीलदार डॉक्टर संतराज सिंह को मौके पर जाकर पक्षों को समझा कर अभिलेखों का अनुशीलन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रविवार दोपहर तहसीलदार संतराज सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय और राजस्व टीम के साथ विवादित स्थल गांव मोहम्मदपुर पहुंचे। पैमाइश के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों की उपस्थिति में प्रकरण को निस्तारित कराया। तहसीलदार ने बताया कि 40 वर्षों का विवाद जिलाधिकारी के आदेश के 24 घंटे के अंदर निस्तारित करा दिया गया। उन्होंने बताया कि रास्ते पर मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। उस पर इंटरलॉकिंग की जाएगी। टीम में क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र यादव तथा अजीत कुमार रहे।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed