फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samples will not need to be sent to Delhi or Pune... Testing will be conducted at the surveillance unit.

Agra News: दिल्ली-पुणे नहीं भेजने होंगे नमूने...सर्विलांस यूनिट में होगी जांच

Sun, 05 Apr 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Samples will not need to be sent to Delhi or Pune... Testing will be conducted at the surveillance unit.
आगरा। संक्रामक रोगों को थामने के लिए हाईलेवल मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट बन रही है। इसकी एडवांस लैबमें संक्रामक बीमारियों की जांच होगी। नमूनों को दिल्ली-पुणे भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञ वायरस-बैक्टीरिया पर शोध कर कोविड जैसी महामारी को रोकने के लिए माइक्रोप्लान बनाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत लखनऊ, वाराणसी और आगरा के लिए यूनिट मंजूर हुई है। इसका बजट करीब 10 करोड़ रुपये है। दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की निगरानी में संचालन होगा। नगर निगम इसका नोडल विभाग है। इसमें संक्रामक रोग विशेषज्ञ और पशु चिकित्सक और टेक्नीशियन की नियुक्ति होगी। बीएसएल-टू लैब भी बनेगी, जिसमें 50 से अधिक संक्रामक रोगों के साथ पशुओं से होने वाली बीमारियों की भी जांच होगी। नगर निगम के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि संक्रामक रोगों की समय पर जांच से भविष्य में होने वाली महामारी को रोका जा सकेगा। कोठी मीनाबाजार के पास यूनिट का निर्माण हो रहा है। करीब छह महीने ये पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे होगी निगरानी:
- विशेषज्ञों की टीम संबंधित क्षेत्रों में संक्रामक मरीज मिलने पर स्क्रीनिंग करेगी। नमूने लेकर लैब में जांच होगी। ये बीमारी कितनी तेजी से बढ़ रही है, कौन-कौन इसकी गिरफ्त में आ रहा हैं। बीमारी की वजह क्या है, पशुओं की भी जांच होगी। इस तरह से विशेषज्ञ बीमारी की भयावहता पता कर शासन को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद बचाव-इलाज का मेगा प्लान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये होती हैं संक्रामक बीमारियां:
- जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी समेत अन्य सूक्ष्मजीवों से एक से दूसरे व्यक्ति से फैलने वाली बीमारियां संक्रामक होती हैं। इसमें कोविड, स्वाइन फ्लू, फ्लुएंजा, टीबी, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, खसरा, हैजा, जीकावायरस, चिकनपॉक्स, रोटावायरस, साल्मोनेला, वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस समेत अन्य शामिल हैं। ये रोग खांसने, छींकने और संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है।

इन बीमारियों के इतने मरीज आए सामने

साल डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया लेप्टोस्पाइरोसिस
2023 193 28 - -
2024 190 36 04 -
2025 128 28 01 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed