{"_id":"698ab797b76eb56f2208ca52","slug":"samarth-portal-glitch-halts-med-exam-applications-deadline-extended-till-11-february-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: समर्थ पोर्टल न खुलने से परीक्षा के लिए आवेदन ठप, दूसरी बार बढ़ाई गई है तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: समर्थ पोर्टल न खुलने से परीक्षा के लिए आवेदन ठप, दूसरी बार बढ़ाई गई है तिथि
Tue, 10 Feb 2026 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:14 AM IST
सार
समर्थ पोर्टल न खुलने से परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ठप हो गई है। तकनीकी दिक्कत के चलते दूसरी बार तिथि बढ़ाई गई है। अब 11 फरवरी तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड छात्रों को परीक्षा के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है। छात्रों का कहना है कि उनके आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होने हैं लेकिन संबंधित सेमेस्टर का पोर्टल अब तक नहीं खोला गया है।
एमएड सत्र 2025-27 प्रथम सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा) का आवेदन समर्थ पोर्टल पर अपनी आईडी के जरिये परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद होगा। छात्रों का कहना है कि बार-बार प्रयास करने के बाद भी पोर्टल पर आवेदन का विकल्प उपलब्ध नहीं हो रहा है। समय-सीमा समाप्त होने की चिंता बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि पहले ही छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 फरवरी कर दी है। पूर्व में यह 7 फरवरी तय थी।
आरबीएस कॉलेज के छात्र दीपक ने बताया कि जब तक समर्थ पोर्टल को सक्रिय नहीं किया जाता, तब तक तिथि बढ़ाने का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि तकनीकी दिक्कत को देखकर उसका समाधान किया जाएगा, जिससे किसी भी छात्र को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
एमएड की परीक्षाएं 17 से
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एमएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं लिखित आधार पर आयोजित होंगी, ओएमआर प्रणाली नहीं होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 17 से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज के एमएड परीक्षार्थियों की परीक्षाएं आरबीएस कॉलेज, आगरा में आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।