फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Will Protests In Agra Sadar Tehsil Police Detained leaders

समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, नजरबंद किए नेता, कार्यकर्ताओं को नोटिस

Mon, 21 Sep 2020 12:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party Will Protests In Agra Sadar Tehsil Police Detained leaders
धरना प्रदर्शन से पहले महानगर अध्यक्ष के घर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की धरपकड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन का एलान किया था लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सुबह से ही महानगर नगर अध्यक्ष को नजरबंद कर दिया। वहीं कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों को भी नजर बंद किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में सपाई बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर धरना-प्रदर्शन करना था। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि वह हर हाल में धरना स्थल जाएंगे। हालांकि थाना पुलिस ने रात में ही कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को थाने बुलाया। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अनलॉक-4 की गाइडलाइन के मुताबिक 21 सितंबर से सभी राजनीतिक दलों को 100 लोगों के साथ एकत्र होने की इजाजत है। तीन दिन पहले एडीएम सिटी से धरने की अनुमति ले चुके हैं। फिर सरकार के दवाब में पुलिस व प्रशासन राजनीति से प्रेरित होकर हमारे खिलाफ कार्रवाई पर अमादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed