{"_id":"5f684b478ebc3e98346307db","slug":"samajwadi-party-will-protests-in-agra-sadar-tehsil-police-detained-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, नजरबंद किए नेता, कार्यकर्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, नजरबंद किए नेता, कार्यकर्ताओं को नोटिस
Mon, 21 Sep 2020 12:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन से पहले महानगर अध्यक्ष के घर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की धरपकड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन का एलान किया था लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सुबह से ही महानगर नगर अध्यक्ष को नजरबंद कर दिया। वहीं कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों को भी नजर बंद किया गया है।
बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में सपाई बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर धरना-प्रदर्शन करना था। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि वह हर हाल में धरना स्थल जाएंगे। हालांकि थाना पुलिस ने रात में ही कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को थाने बुलाया।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अनलॉक-4 की गाइडलाइन के मुताबिक 21 सितंबर से सभी राजनीतिक दलों को 100 लोगों के साथ एकत्र होने की इजाजत है। तीन दिन पहले एडीएम सिटी से धरने की अनुमति ले चुके हैं। फिर सरकार के दवाब में पुलिस व प्रशासन राजनीति से प्रेरित होकर हमारे खिलाफ कार्रवाई पर अमादा हैं।