फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party's Atul Garg joins BJP in Delhi

सपा को बड़ा झटका, अखिलेश यादव के करीबी ने छोड़ा साथ, भाजपा में शामिल

Sun, 27 May 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 27 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's Atul Garg joins BJP in Delhi
भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ अतुल गर्ग - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अतुल गर्ग शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। अब वो दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अतुल गर्ग को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। यूपी विधानसभा 2017 में अतुल गर्ग ने आगरा उत्तर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वो तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन


चुनाव के बाद से ही अतुल गर्ग ने सपा से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। पार्टी कार्यक्रमों में जाना छोड़ दिया था। इसका कारण चुनाव के दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओं का सहयोग न मिलना माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव लड़ने से पहले वो सपा संगठन में भी सक्रिय रहे हैं। वो शहर उपाध्यक्ष और महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सपा में आने से पहले वो किसी पार्टी में सक्रिय नहीं थे, लेकिन भाजपाइयों से उनकी नजदीकियां जरूर थीं। 

अतुल गर्ग का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वो भाजपा में आए हैं। अब वो राष्ट्रीय पार्टी के साथ जुड़कर कार्य करेंगे। दिल्ली में राजनीति करेंगे, हालांकि इस बीच आगरा भी आना-जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed