फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party MLA sent complaint against DDO to Election Commission in Mainpuri

मैनपुरी: किशनी से सपा विधायक ने डीडीओ के खिलाफ चुनाव आयोग को भेजी शिकायत, तबादले की मांग

Tue, 25 Jan 2022 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 03:10 PM IST
सार

सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने डीडीओ पर तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के साथ ही भाजपा नेताओं के साथ गठजोड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party MLA sent complaint against DDO to Election Commission in Mainpuri
सपा विधायक बृजेश कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की शुरुआत के साथ ही चुनाव आयोग को शिकायतें भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। मैनपुरी के किशनी से सपा विधायक ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को हटाने के लिए चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने डीडीओ पर तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के साथ ही भाजपा नेताओं के साथ गठजोड़ का आरोप लगाया है। मामले में आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, हालांकि अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। 

विज्ञापन

मैनपुरी में जिला विकास अधिकारी के पद पर प्रवीण कुमार राय की तैनाती है। उनके विरुद्ध वर्तमान में किशनी से सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि जिला विकास अधिकारी 2019 से मैनपुरी में तैनात हैं। ऐसे में उन्हें तीन वर्ष का समय पूर्ण हो रहा है। 
विज्ञापन

सपा विधायक ने अधिकारी के तबादले की मांग की
नियमानुसार तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों को हटाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। उन्होंने जिला विकास अधिकारी का स्थानांतरण करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है कि जिले में रहते हुए जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से घनिष्ठ संबंध हो गए हैं। ऐसे में वे भाजपा नेताओं से मिलकर चुनाव को उनके पक्ष में प्रभावित करेंगे। मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं भेजी गई है रिपोर्ट 
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से आयोग ने पूरे प्रकरण में रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले आयोग से पत्र प्राप्त हुआ है, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी है। 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विधायक किशनी द्वारा आयोग को शिकायत करने के संबंध में जानकारी हुई है। अब तक रिपोर्ट के संबंध में पत्र मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। अगर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कोई पत्र आया है तो उसकी जानकारी कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed