{"_id":"5f6e2cd98ebc3e9ba007c314","slug":"samajwadi-party-mainpuri-news-agr460902595","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाकियू ने किया कृषि विधेयक का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाकियू ने किया कृषि विधेयक का विरोध
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर ट्रैक्टर से पहुंचे सपा विधायक और कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। संसद से पास तीन कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने हुंकार भरी। दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। भाकियू ने शहर के भांवत चौराहा पर सांकेतिक रूप से जाम भी लगाया।
शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान शहर के भांवत चौराहे पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां पहले से ही एसडीएम ऋषिराज और सीओ अभयनरायन राय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। भाकियू ने सांकेतिक रूप से जाम लगाकर कृषि विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसान संसद में पास कृषि विधेयक को कृषि क्षेत्र में कंपनी राज के रूप में देख रही है। सरकार को यह विधेयक वापस लेने चाहिए। राजा ठाकुर, नरेंद्र यादव, राजेश राजपूत, उदयवीर सिंह यादव, रूपेंद्र शाक्य, भुवनेश राजपूत, राधेश्याम शाक्य, हरिसिंह राजपूत, चरण सिंह यादव, रामनरेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट से सदर विधायक राजकुमार यादव राजू ट्रैक्टर चलाते हुए डीएम ऑफिस तक पहुंचे। ट्रैक्टर में किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव आदि सवार थे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और एमएलसी अरविंद्र प्रताप सिंह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
कलक्ट्रेट में सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम बी राम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को आघात लग रहा है। इन नीतियों से कॉरपोरेट घरानों को ही फायदा होगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुखवीर सिंह यादव, चंद्रशेखर, नृप चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट से लेकर चौराहों पर तैनात रहा पुलिस फोर्स
मैनपुरी। विरोध प्रदर्शन के आह्वान को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट से लेकर चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। भांवत चौराहा पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। सपा कार्यालय और कलक्ट्रेट में भी फोर्स तैनात रहा। सपा नेताओं के कलक्ट्रेट पहुंचते ही सीओ सिटी अभय नरायन राय अलर्ट हो गए। पुलिसकर्मियों का प्रयास था कि जितनी जल्दी हो सके सपा नेताओं को कलक्ट्रेट से विदा किया जाए। जैसे ही सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे, वैसे ही एडीएम बी राम ने अपने चैंबर से बाहर निकलकर ज्ञापन लिया।
हरित क्रांति को विफल कर रही मोदी सरकार: विनीता शाक्य
मैनपुरी। संसद में पास हुए तीन कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी बिल पास कराकर हरित क्रांति को विफल करने का प्रयास कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, मनोज चतुर्वेदी, राजवीर सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, विनोद शर्मा, सुरेश राठौर, रानू शाक्य आदि उपस्थित रहे।