{"_id":"5bc9b05ebdec22697d28a649","slug":"samajwadi-party-leaders-may-be-join-samajwadi-secular-morcha-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को लग सकता है तगड़ा झटका, इन सपा नेताओं के संपर्क में शिवपाल का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को लग सकता है तगड़ा झटका, इन सपा नेताओं के संपर्क में शिवपाल का मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी कुनबे में सियासी उठापटक मची हुई है। जब से शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है, तब से कई सपाई अखिलेश यादव का साथ छोड़ चुके हैं।
आगरा में भी समाजवादी पार्टी के कई नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संपर्क में आ गए हैं। वो किसी भी दिन पार्टी को झटका देकर शिवपाल सिंह यादव के झंडे तले आ सकते हैं। मोर्चा के पदाधिकारी लगातार इनके संपर्क में हैं।
उधर, सपा संगठन ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रहा है। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इससे अवगत कराया जाएगा। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने स्थानीय स्तर पर भी जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं।

सपा नेताओं के संपर्क में मोर्चा
अब संगठन के विस्तार की तैयारी है। ऐसे में सेक्युलर मोर्चा के पदाधिकारी उन सपाइयों से संपर्क साध रहे हैं, जो अपनी पार्टी में उपेक्षित हैं या किसी लंबे अर्से बाद भी संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है।
सपा और सेक्युलर मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच अभी से तलवारें खिंचती नजर आ रही हैं। गुरुवार रात फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यकर्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में दोनों दलों के दो नेता आमने-सामने आ गए।
वाद-विवाद के बीच मारपीट की नौबत आ गई। कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को एक सपा नेता के यहां कार्यक्रम था। इसमें तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया था।