फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party leader shivpal yadav visit in mainpuri

शिवपाल बोले, भाजपा सरकार भूल गई अपना वादा, सपा-बसपा गठबंधन पर दिया ये बयान

Tue, 17 Apr 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी) Updated Tue, 17 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader shivpal yadav visit in mainpuri
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सरकार बनाने के बाद भाजपा अपना हर वादा भूल चुकी है। वह एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। सभी वादे खोखले साबित हो रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार और अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे वर विफल हो रही है। यह बातें पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के एलाऊ क्षेत्र के गांव नखतपुर में पूर्व शिक्षक बलवीर सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा सपा और बसपा का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए हुआ है। सभी लोग एकसाथ आएं और भारतीय जनता पार्टी को हटाएं। कठुआ मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party leader shivpal yadav visit in mainpuri
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
जो भी संविधान में हो उसके तहत अगर सजा नही दे पा रहे हों तो इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सरकार असफल सरकार है। भाजपा शासन में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ा है।  

अगर एक पीड़ित थाने जाता है तो उसे सबसे ज्यादा अपमानित होना पड़ता है। थाने का दरोगा बेलगाम हो चुका है। वह पीड़ित और आरोपी दोनों से रुपये वसूल रहा है।  

उन्होंने कहा कि डायल 100 वाले सिपाही और दरोगा लूट मचा रहे हैं। चाहे मुख्यमंत्री अखिलेश हों या प्रोफेसर रामगोपाल मैंने हमेशा सभी का कहना माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed