फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party leader beaten neighbor in firozabad

मुखबिरी के शक में सपा नेता ने पड़ोसी को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़

Thu, 11 May 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोज़ाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोज़ाबाद Updated Thu, 11 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader beaten neighbor in firozabad
जसराना में मीट बिक्री पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
फिरोज़ाबाद के जसराना में मीट बिक्री पर बड़ा बवाल होने से बच गया। गुरुवार को पुलिस ने शहर में एक सपा नेता के घर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि सपा नेता के यहां पशुओं का अवैध कटान और अवैध रूप से मीट की बिक्री की जाती है।
विज्ञापन


हालांकि छापे दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला लेकिन पुलिस जाने के बाद सपा नेता ने शक में पड़ोस के दुकानदार यहां तोड़ फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जसराना में गुरुवार को पुलिस सपा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी के यहां पहुंची। पुलिस के पास सूचना थी कि जमीलुद्दीन के घर पशुु वध और मीट की बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके चलते पुलिस ने यहां दबिश दी। मौके पर किसी भी तरह के सबूत न मिलने पर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जमीलुद्दीन को शक हुआ कि उसके पड़ोसी दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी है। इस पर गुस्साए जमालुद्दीन ने अपने साथियों के साथ मिल कर पड़ोसी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट होने लगी।


इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस मौके से सपा नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। मामले में कार्रवाई की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed