फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Leader And Rajya Sabha MP Professor Ram Gopal Yadav Give Big Statement on Nupur Sharma After the Supreme Court comment 

Mainpuri: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद प्रो. रामगोपाल बोले- नुपुर शर्मा खुले मंच से मांफी मांगें

Mon, 04 Jul 2022 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:40 PM IST
सार

भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। प्रो. रामगोपाल ने कहा कि भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा खुले मंच से मांफी मांगें।
 

विज्ञापन
Samajwadi Party Leader And Rajya Sabha MP Professor Ram Gopal Yadav Give Big Statement on Nupur Sharma After the Supreme Court comment 
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा नेत्री नुपुर  शर्मा के एक बयान से देश में तनाव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट तल्ख टिप्पणी कर चुका है। नुपुर  शर्मा को देश के लोगों से खुले मंच से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव रविवार को आगरा रोड स्थित जनयुगनगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री आलोक शाक्य की मां के निधन के बाद रविवार को शोक जताने आए रामगोपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों ने कन्हैया लाल की हत्या की है, उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाई जानी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की समस्त इकाइयों की कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। संगठन का विस्तार किया जाएगा। समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि हर जिले में एक प्रभारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। प्रत्याशी नहीं संगठन के लिए काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। गांव-गांव जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। इस मौकेे पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, एमएलसी अरविंद यादव, अखिलेश शाक्य, दीपू चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, डीपी यादव, योगेश कठेरिया, प्रधान सुबोध यादव, योगेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed