{"_id":"5b0aacad4f1c1bda6e8b4d6a","slug":"samajwadi-party-expels-vijay-pratap-yadav-for-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को पार्टी ने निकाला, इसलिए हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को पार्टी ने निकाला, इसलिए हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 27 May 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
विजय प्रताप यादव- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू को समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। इसके बाद सपा हाईकमान ने यह कार्रवाई की है।
विजय प्रतात यादव सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव के पुत्र हैं। पिछले कुछ दिनों से पिता-पुत्र लगातार सुर्खियों में हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इन पर पंचायत सदस्यों को बेचने का आरोप लगाया था।
इसके बाद से समाजवादी पार्टी ने विधायक हरिओम यादव और उनके पुत्र विजय प्रताप से दूरी बना ली। इसकी बानगी अभी हाल में सिरसागंज के गांव पैगू गढ़ी में युवक की हत्या के बाद उपजे विवाद में देखने को मिली।
विज्ञापन
ग्रामीणों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने विधायक और उनके पुत्र को जेल भेजा था। इस दौरान भी सपा नेताओं ने विजय प्रताप और उनके पिता से दूरी बनाए रखी थी। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पिता-पुत्र बड़ा ऐलान कर सकते हैं।