फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP 3rd Phase Election Karhal: Samajwadi Party Complains to EC for Votes Not Being Allowed to be Cast News in Hindi

Karhal Assembly Seat: 'करहल में नहीं डालने दिया जा रहा वोट, एटा में धीमा मतदान', सपा ने चुनाव आयोग को किया ट्वीट

Sun, 20 Feb 2022 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी / एटा
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी / एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 01:07 PM IST
सार

करहल समेत मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने करहल में मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP 3rd Phase Election Karhal: Samajwadi Party Complains to EC for Votes Not Being Allowed to be Cast News in Hindi
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल समेत चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने करहल विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को ट्वीट किया है। उधर, एटा जिले की मारहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर धीमा मतदान होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन




सपा ने ट्वीट किया है कि करहल विधानसभा क्षेत्र के भागपुर गांव में बूथ नंबर 244, 245 पर ग्रामीणों को वोट डालने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार का कहना है कि वहां कोई दिक्कत नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मैंने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन


सपा ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि एटा जिले की मरहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर स्लो वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लें। 

करहल पर पूरे प्रदेश की निगाहें 

इस चुनाव में करहल सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहे हैं। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के कुलदीप नरायन मैदान में है। करहल समेत मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदाताओं में सुबह से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक 24.45 फीसदी मतदान हो चुका था। 

मैनपुरी में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम 

विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बल की 71 कंपनियों के साथ ही करीब आठ हजार अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले को 20 जोन और 124 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

करहल में सर्वाधिक सात जोन, 34 सेक्टर

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में 20 जोन और 124 सेक्टर बनाए हैं। मैनपुरी और किशनी विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच जोन व 30-30 सेक्टर बनाए गए हैं। वहीं भोगांव विधानसभा क्षेत्र में चार जोन और 30 सेक्टर बनाए गए हैं। करहल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सात जोन और 34 सेक्टर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed