{"_id":"5f91c2788ebc3e1a231f0666","slug":"samajvadi-party-mainpuri-news-agr464882837","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के समर्थन में एसपी से मिले सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के समर्थन में एसपी से मिले सपाई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर एसपी को ज्ञापन देने जाते सपा नेता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी अजय कुमार पांडेय से मुलाकात की। सदर विधायक पर भाजपा नेता की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री सीमा चौहान ने कोतवाली में सपा के सदर विधायक राजकुमार यादव राजू के खिलाफ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार को मामले में सपा नेताओं पर पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इसके बाद यहां से पार्टी नेता और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। पांच नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात की। एसपी को ज्ञापन देकर कहा कि सदर विधायक के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के कारण झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानबूझकर विधायक की छवि धूमिल की जा रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा कार्यालय पर बुलाकर युवती के पिता को भाजपा नेताओं ने धमकी दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चेतावनी दी गई कि विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त किया जाए। ऐसा नहीं किया जाता है तो पार्टी आंदोलन शुरू करेगी। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, चंद्रशेखर, ज्योति मैसी शामिल रहे।
एसपी कार्यालय के बाहर रोके सपाई
पार्टी कार्यालय पर बैठक करने के बाद सपाई बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। सपा नेताओं ने एसपी कार्यालय में प्रवेश करना चाहा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पार्टी नेताओं ने आपत्ति भी जताई। हालांकि उन्हें बताया गया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही एसपी से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को ही एसपी कार्यालय में जाने की अनुमति दी गई।