फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajvadi parti

युवा चेहरे को लेकर था पार्टी में विवाद: आदित्य 

Sat, 22 Oct 2016 12:40 AM IST
युवा चेहरे को लेकर था पार्टी में विवाद: आदित्य 
युवा चेहरे को लेकर था पार्टी में विवाद: आदित्य  Updated Sat, 22 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
samajvadi parti
युवा चेहरे को लेकर था पार्टी में विवाद: आदित्य  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पार्टी में अब कोई कलह नहीं है। विवाद का कोई खास कारण भी नहीं था। पार्टी की चार स्ट्रांग यूथ विंग को लेकर थोड़े मतभेद थे। वह भी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दूर कर दिए हैं। यह कहना है यूपीपीसीएफ के चेयरमैन व सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव का। जाते-जाते वे इतना जरूर बोले कि युवा चेहरे को लेकर ही पार्टी में विवाद था। 
विज्ञापन

आदित्य यादव शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित नक्काशी जेम्स एंड हैंडीक्राफ्ट शोरूम का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान जब उनसे पूछा कि अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा आदित्य और अखिलेश में कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि युवा चेहरे को लेकर ही विवाद हुआ था। हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव साफ कह चुके हैं कि अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह अखिलेश इस बार भी अकेले रथयात्रा निकालेंगे। 
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव इसे हरी झंडी दिखाएंगे। अखिलेश यादव द्वारा नई पार्टी बनाए जाने की चर्चाओं को उन्होंने बेबुनियाद करार दिया। कहा कि सीएम खुद बोल चुके हैं कि वो समाजवादी पार्टी का ही हिस्सा हैं। अखिलेश यादव के पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। वैसे भी नई पार्टी बनाने में कितना समय लगता है, सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश ने प्रदेश में बहुत विकास कार्य कराएं हैं। पर्यटन की दृष्टि से आगरा में भी बहुत से कार्य कराए। सपा में ‘लेटर बम’ के संबंध में कहा कि ये कार्यकर्ताओं या नेताओं की अपनी-अपनी राय है। इस दौरान नितिन कोहली, पवन जैन, राजीव उपाध्याय, परवल जैन, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
‘170 सीटों के साथ सपा बनाएगी बहुमत की सरकार’
आदित्य यादव ने कहा कि उन्होंने सर्वे कराया है, इसके हिसाब से सपा 170 सीटों पर चुनाव जीतेंगी। कहा कि इसके साथ ही सपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। मगर, इस दौरान वे ये भूल गए कि पूर्ण बहुमत के लिए कम से कम 202 सीट चाहिए। आदित्य ने कहा कि फिलहाल सपा किसी से गठबंधन नहीं करने जा रही।
सपा और शिवपाल के नारे
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के ही नारे लगे। मुलायम सिंह यादव या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक भी नारा नहीं लगा। 


आखिर किस युवा चेहरे को लेकर था विवाद
आगरा। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव भले ही पार्टी में विवाद खत्म होने का दावा कर रहे हों लेकिन उनके इससे मेल नहीं खा रहे थे। आगरा आगमन पर उन्होंने इशारों-इशारों में ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में युवा चेहरे को लेकर विवाद था, पार्टी की चार स्ट्रांग यूथ विंग को लेकर थोड़े मतभेद थे लेकिन किस चेहरे को लेकर विवाद था, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। और न ही यूथ विंग के स्ट्रांग होने से किसको लाभ और किसको नुकसान था, इस पर भी प्रकाश नहीं डाला। मगर, समझने वाले समझ गए थे कि उनका निशाना किस पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed