{"_id":"5e7112698ebc3ea7c05b2bbc","slug":"samadhan-divas-mainpuri-news-agr434298587","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी में गलत प्रविष्टि पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी में गलत प्रविष्टि पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
17एमएनपी-07-भोगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम महेंद्र बहादुर सि?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। खतौनी में गलत प्रविष्टियां रोकी जाएं, अगर गलत प्रविष्टि हैं तो उसको दुरुस्त कराया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बातें मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
मंगलवार को तहसील भोगांव में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि लेखपाल, राजस्व निरीक्षक अभियान चलाकर अविवादित फौती दर्ज कराएं। फौती दर्ज न करने की शिकायत पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी। संपूर्ण समाधान दिवस में द्वारिकापुर निवासी रनवीर सिंह ने आवास सूची में नाम होने के बाद भी लाभ नहीं मिलने, जलालपुर निवासी मुलायम सिंह ने अतिक्रमण करने, तारापुर हथपऊ निवासी नरेश, मुनेश, दिनेश ने कब्जा करने, सगामई निवासी सत्यवीर सिंह ने कब्जा हटवाने, रामनगर निवासी मंजेश ने कब्जा करने, रतनपुर किरकिच निवासी सरोज कुमार ने कब्जा हटवाने की मांग की।
एसपी अजय कुमार पांडेय ने पुलिस, सीडीओ नगेंद्र शर्मा ने विकास संबंधी शिकायतें सुनीं। एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, उप निदेशक कृषि दुर्विजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, नहर, नलकूप मौजूद रहे।