फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saloni oil warehouse sealed Rs 67 lakh deposited from a firm

जीएसटी की सर्च: सलोनी तेल का एक गोदाम सील, एक फर्म से 67 लाख कराए जमा

Fri, 15 Dec 2023 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

सलोनी तेल से बोगस फॉर्म से सरसों की खरीद का रिकॉर्ड मिला। इसके साथ ही जो लोग सरसों की बिक्री का काम ही नहीं करते, उनसे सरसों की खरीद दिखाई गई है। 
 

विज्ञापन
Saloni oil warehouse sealed Rs 67 lakh deposited from a firm
सरसों तेल के बड़े कारोबारी सलोनी ग्रुप पर जीएसटी टीम की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सरसों के तेल की प्रमुख कंपनी महेश एडिबल ऑयल पर स्टेट जीएसटी की सर्च में देर रात अधिकारियों ने एक गोदाम सील कर दिया जबकि कंपनी की सहयोगी फर्म ने 67 लाख रुपये टैक्स जमा कर दिया। आगरा में 13 परिसरों पर सलोनी तेल पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार शाम तक कार्रवाई ख़त्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के मुताबिक महेश एडिबल ऑयल और इसकी सहयोगी फर्मों ने सरसों की खरीद को बोगस फर्म से दिखाया है। जो लोग सरसों की बिक्री का काम ही नहीं करते, उनसे सरसों की खरीद दिखाई गई है। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे सलोनी तेल का गोदाम सर्च में सहयोग न करने पर अधिकारियों ने सील कर दिया। महेश एडिबल मिल्स ने 67 लाख रुपये जमा कराए हैं। देर रात तक एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 मारुति शरण चौबे अपने अधिकारियों के साथ जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Taj Mahotsav: ताज महोत्सव से पहले 10 सड़कें बनेंगी मॉडल रोड, जानें और क्या है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले पड़ा था आयकर छापा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी रहे स्व. शिवकुमार राठौर और उनके भाइयों की फर्म महेश एडिबल ऑयल कंपनी पर 4 साल पहले 7 फरवरी, 2019 को आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने छापा मारा था। तब कंपनी ने 12 करोड़ रुपये की आय सरेंडर की और 200 करोड़ से ज्यादा बेनामी संपत्ति का पता चला था। एंडेवर कार से 5 करोड़ की नकदी जब्त की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed