{"_id":"5f53ca9b8ebc3e54c43396a7","slug":"sallery-mainpuri-news-agr4578799193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में ए स्क्वायर कंपनी से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। कोरोना महामारी के बीच लगातार सेवाएं देने के बाद भी समय से मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए शनिवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।
जिला अस्पताल में ए स्क्वायर कंपनी से 43 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, एक्सरे टेक्नीशियन वार्ड ब्वॉय आदि कर्मचारी शामिल हैं। कोरोना महामारी के बीच पिछले छह महीने से ये कर्मचारी दिन रात जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।
कोरोना जांच के लिए सैंपल निकालने का भी काम कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में मानदेय में देरी और मानदेय से 30 प्रतिशत की कटौती को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नीरज शर्मा, रामप्रताप, अनिल कुमार, जुगल किशोर, विनीता, शिवानी, चांदनी, रुचि यादव, गोविंद सिंह, जयवीर सिंह, सुधीर कुमार विमल कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।