फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salesman surrounded and beaten for not lending beer

Agra News: उधार बीयर न देने पर सेल्समैन को घेरकर पीटा

Sat, 02 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Salesman surrounded and beaten for not lending beer
मैनपुरी। उधार बीयर न देने पर कुछ लोगों ने अपने साथी के साथ मिलकर सेल्समैन को घेर लिया। साथ ही गाली गलौज करते हुए पीटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस के समझौता कराने के बाद शुक्रवार की सुबह आरोपियों ने फिर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी और साथियों की तलाश शुरू कर दी है। एलाऊ थााना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार भांवत पुल के पास स्थित बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार की रात को सेल्समैन ठेका बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी कुबेरपुर पुलिया के पास संजीव उर्फ उलआ अपने दो साथियों के साथ आया और रोक लिया। आरोपी उसे गालियां देते हुए उधर बीयर उधार मांगने लगा। जब सेल्सक्उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। धमकी दी कि तेरा ठेका बंद करा देंगे। इस घटना के बाद भांवत चौकी पुलिस ने समझौता करा दिया। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में नामजद और साथियों ने उसे रोक लिया और फिर से पिटाई की। उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसे जान का खतरा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed