{"_id":"68ea9dc881d53c136f081b01","slug":"salesman-hanged-himself-to-death-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेल्समैन ने फंदे से लटककर दी जान...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेल्समैन ने फंदे से लटककर दी जान...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; परिवार में मचा कोहराम
Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
सार
पत्नी बेटी को कोचिंग छोड़ने गई थी। लाैटी तो पति की लाश फंदे पर लटकी मिली। पत्नी की चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामनगर सीतानगर में शनिवार को पारिवारिक विवाद में मनोज गुप्ता (36) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक मनोज गुप्ता करीब 15 साल से राजा मंडी स्थित नागाजी गारमेंट्स पर सेल्समैन की नौकरी कर रहे थे। मनोज की शादी करीब 17 साल पहले फिरोजाबाद निवासी अन्नू से हुई थी। उनके दो बेटे सागर (15), आकाश (12) और एक बेटी पूजा (8) है। पत्नी ने बताया कि मनोज पिछले कुछ समय से शराब के आदी हो गए थे।
शनिवार को सुबह भी शराब पी और नौकरी पर नहीं गए। दोपहर में उन्होंने छोले-भटूरे बनवाए। शाम करीब चार बजे बेटी को कोचिंग छोड़ने गई थीं। वापस लौटी तो देखा कि गेट खुला था और पति पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।