फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sales manager of a company arrested for embezzling Rs 11.65 lakh in agra

आगरा: 11.65 लाख रुपये के गबन में कंपनी का सेल्स मैनेजर गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 10 Aug 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 12:32 AM IST
सार

  • थाना हरीपर्वत क्षेत्र का मामला, कंपनी को भुगतान की रकम जमा नहीं कराई थी

विज्ञापन
Sales manager of a company arrested for embezzling Rs 11.65 lakh in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने बैनारा बीयरिंग्स एंड पिस्टंस फैक्टरी के सेल्स मैनेजर सुनील आनंद को गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि सेल्स मैनेजर ने 11.65 लाख रुपये का गबन किया। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विवेक बैनारा कंपनी के डायरेक्टर हैं। कंपनी का ब्रांच ऑफिस प्रोफेसर कॉलोनी में हैं। 

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में एक जुलाई 2019 से सीनियर सेल्स मैनेजर के पद पर शहीद नगर निवासी सुनील आनंद कार्य कर रहा था। कंपनी पिस्टन, बीयरिंग्स और रिंग बनाती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सेल्स का काम सुनील आनंद देखा करते थे।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश की फर्मों को सप्लाई की पिस्टन

आरोपी ने मध्य प्रदेश की फर्मों को पिस्टन की सप्लाई की। मगर, कंपनी में भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में सुनील आनंद से पूछा गया तो उसने कहा कि दो माह में व्यापारी भुगतान कर देंगे। माल की रकम जमा नहीं होने पर डायरेक्टर ने पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि भुगतान सुनील आनंद को कर दिया है। 11.65 लाख रुपये की रकम सुनील आनंद ने प्राप्त करके कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई। सुनील आनंद से पूछा, लेकिन वह बहाना बनाने लगा। 

आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी। पांच अगस्त की शाम फोन किया तो उसने पैसा लौटाने से मना कर दिया। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी सुनील आनंद को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed