{"_id":"60f54e07b74b4d5c1e791852","slug":"sales-increased-in-electronic-market-after-corona-curfew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा उदय: इलेक्ट्रोनिक मार्केट को ‘एसी’ ने दी नई ऊंचाई, त्योहारों के साथ बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा उदय: इलेक्ट्रोनिक मार्केट को ‘एसी’ ने दी नई ऊंचाई, त्योहारों के साथ बढ़ी डिमांड
Mon, 19 Jul 2021 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:33 PM IST
सार
आगरा में कोरोना कर्फ्यू के समाप्त होने के बाद बाजार खुले तो ग्राहकों की आमद भी बढ़ गई। इलेक्ट्रोनिक मार्केट में जबर्दस्त सेल हुई।
विज्ञापन
आगरा उदय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी के कारण सबसे ज्यादा एसी की खरीदारी की गई। सहालग के दौरान एसी के अलावा फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य उत्पादों की डिमांड भी रही। इस दौरान ग्राहकों के लिए ऑफर और स्कीम भी लाई गईं। इसके अलावा खाद्य उत्पादों से जुड़े व्यवसाय में भी सहालग के कारण अच्छा बिजनेस रहा। अब दीवाली तक बाजार को खासी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
एसी की डिमांड कई गुना बढ़ी
अनिल इलेक्ट्रोनिक्स के डायरेक्टर दीपक गांधी ने बताया कि बाजार खुलने के साथ ही गर्मी अधिक होने के कारण सबसे ज्यादा डिमांड और सेल एयर कंडीशनर (एसी) की रही। शहर से लेकर देहात तक अब एसी की डिमांड हो गई है। इस दौरान सहालग की खरीदारी भी रही। बाजार में ग्राहक आ रहे हैं और 15 अगस्त तक यह सीजन रहेगा। इसके बाद दीवाली की तैयारी होगी।
विज्ञापन
इकोनॉमी ग्रोथ बढ़ रही
ग्लोरी संस के डायरेक्टर साकार जिंदल ने कहा कि मार्केट में इस बार काफी सुधार आया है। खासतौर से एसी की डिमांड अच्छी रही। दीवाली तक बाजार के और बेहतर होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रोनिक्स की तरह अन्य बाजारों में भी ग्राहक आएगा तो इससे इकोनॉमी की ग्रोथ बढ़ेगी। यह सीजन अभी तक अच्छा रहा है।
नगद कूपन, वारंटी के आफर दिए
भारत व्यवसाय के डायरेक्टर आदित्यनाथ अग्रवाल ने कहा कि इस बार मार्केट में 60 फीसदी एसी तो 40 फीसदी में अन्य इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की बिक्री रही है। हमने ग्राहकों को एसी की खरीद पर पांच साल तक फ्री सर्विस, 20 साल की वारंटी, नगद कूपन जैसे ऑफर भी उपलब्ध करवाए। ऐसे में ग्राहकों की इस बार कोई कमी नहीं रही।
60 फीसदी रहा एसी का बाजार
आरके मार्केटिंग के राहुल अग्रवाल ने कहा कि सहालग के सीजन से ही बाजार में लोग आने लगे थे। इस बार कूलर की अपेक्षा एसी का बाजार अच्छा रहा। अन्य इलेक्ट्रोनिक उत्पाद भी विक्रय किए गए। फर्म की ओर से ग्राहकों के लिए आकर्षक स्कीम भी लाई गईं। 60 फीसदी एसी की बिक्री हुई। इसका फायदा उठाया। अब दीवाली को लेकर बाजार संभावनाओं से भरा है।

निरंतरता के कारण खाद्य मार्केट में नहीं आई मंदी
शिल्पा मसाले के डायरेक्टर सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सहालग के बाद भी शादियों में दावतों के सिमटने के कारण खाद्य पदार्थ और मसालों की बहुत ज्यादा खरीद नहीं हुई मगर ग्राहकों का फ्लो निरंतर बना रहा। इससे बाजार में सेल कम नहीं हुई। हालांकि यह अन्य सीजन से कम रहा। लेकिन दिवाली तक टाली गईं शादियां होंगी, जिससे बाजार उठेगा।
त्योहारों से उम्मीद बढ़ी
तपन ग्रुप के डायरेक्टर सुदीप गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन और बकरीद जैसे त्योहारों के कारण सेल एक बारगी फिर से बढ़ गई है। यह अच्छा संकेत है। आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन हैं, जिनमें लोग खरीदारी करेंगे। सहालग का रेस्पांस बहुत अच्छा भले ही नहीं रहा हो, लेकिन सामान्य खरीदारी होती रही।
दीवाली पर निकालेंगे कई ऑफर
मुंशी पन्ना मसाले के डायरेक्टर नितिन गोयल ने कहा कि अभी तक बाजार ठीक रहा। सहालग का रेस्पॉंस बहुत ज्यादा नहीं रहा क्योंकि शादियों की रौनक सिमट चुकी है। होटल, रेस्टोरेंट, हास्टल और कालेज जैसे समूह ग्राहकों की कमी खल रही है। उम्मीद है कि दीवाली पर एक बार फिर से बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ेगी। इसके लिए हमारी फर्म ने कई आकर्षक ऑफर्स भी प्लान कर रखे हैं।
आयुर्वेद उत्पादों के प्रति बढ़ा भरोसा
जीएम प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर विवेक गर्ग ने कहा कि आयुर्वेदिक दवाओं और इम्युनिटी बूस्टर समेत कई उत्पादों में कोरोना संक्रमण काल और उसके बाद भी लोगों की रुचि बढ़ी है। तीसरी लहर की आशंका से अभी बाजार में बहुत ज्यादा बूम नहीं है मगर आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।