{"_id":"65ebe0b7282edaeba6079458","slug":"sale-of-army-medicines-in-the-market-team-went-to-jaipur-and-gwalior-with-mahendra-on-remand-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की दवाओं की बाजार में बिक्री: महेंद्र को रिमांड पर लेकर जयपुर और ग्वालियर गई टीम, दवा बाजार में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की दवाओं की बाजार में बिक्री: महेंद्र को रिमांड पर लेकर जयपुर और ग्वालियर गई टीम, दवा बाजार में खलबली
Sat, 09 Mar 2024 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:38 AM IST
सार
हरीपर्वत पुलिस ने सेना की दवाएं बाजार में खपाने के मामले में आरोपी को जेल भेजा था। इसके बाद से आगरा के दवा बाजार में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने सेना की दवाएं बाजार में खपाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी महेंद्र को जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम उसे जयपुर और ग्वालियर लेकर गई। आरोपी के साथ कई ठिकानोंं पर दबिश दी, लेकिन अधिकतर गोदाम और दुकान पर ताले लटके मिले। इसके अलावा पुलिस की विवेचना में कई और नाम आए हैं। इसमें नाई की मंडी और कोतवाली के दवा व्यापारी हैं। मुकदमे में इनके नाम बढ़ाए जाएंगे।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हरीपर्वत पुलिस ने गिरोह की धरपकड़ की थी। 40 लाख की दवाएं भी बरामद की थीं। आरोपियों में ग्वालियर निवासी महेंद्र कुमार, कोतवाली निवासी फरहान बेग, नाला बुढ़ान सैय्यद निवासी नीरज राजौर, बल्केश्वर स्थित सीताराम काॅलोनी निवासी अजय गोयल, बेलनगंज निवासी संस्कार गुप्ता, शेख बुलाखी निवासी प्रवेश राजपूत, नॉर्थ ईदगाह निवासी राजेश भाटिया उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस ने महेंद्र कुमार उदवानी को बृहस्पतिवार को 3 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया। महेंद्र जयपुर के सप्लायर के माध्यम से सेना के लिए आपूर्ति की गई दवाएं लेकर आता था। इसके बाद फरहान बेग को बेचता था। टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद कई जानकारी मिली। उसे लेकर टीम जयपुर और ग्वालियर गई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि उसने जिन गोदाम और दुकान के नाम लिए थे, वहां पर पुलिस गई। कई पर ताला लटका मिला तो कुछ खाली मिले। शहर में कोतवाली और नाई की मंडी के दवा बाजार में छापा मारा। मगर, दुकानदार भाग खड़े हुए। अभी पुलिस टीम जानकारी पर गोपनीय तरीके से काम कर रही है।